Follow Us:

रविवार को CM जनता से करेंगे संवाद, सरल तरीके से समझाएंगे बजट

पी.चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने मौजूदा कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया। इसको लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल रविवार को सुबह 10:30 बजे प्रदेश की जनता के साथ संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम को सभी विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी के जरिए प्रसारण किया जाएगा। इस संवाद कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को सरल रूप से बजट जनता को समझाएंगे। इसी को लेकर आज भाजपा द्वारा वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि यह कार्यक्रम भव्य होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट चुनावी वर्ष का अंतिम बजट था और जिस प्रकार से हमारी सरकार काम कर रही है इससे साफ है की 2023 में भाजपा फिर एक बार मजबूत सरकार के साथ बजट पेश करेगी।

मुखमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की हमारी सरकार के पांचवें बजट में गरीब तपके का विशेष ध्यान रखा गया है, इस बजट में सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ है। उन्होंने कहा की कोविड़ संकटकाल के बाद भी हमने जन हित का बजट निकाला है। इस बजट के मुख्य बिंदुओं को हम सब मिलकर जनता के बीच ले जाएंगे और बजट का लाभ हिमाचल के घर घर तक पहुंचाएंगे।

बैठक में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने जयराम ठाकुर को अच्छे बजट के लिए बधाई देते हुए कहा की यह बजट असंभव को संभव करने वाला बजट है। महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया की कल 6 मार्च को प्रादेशिक कार्यक्रम का आयोजन पीटरहॉफ शिमला में प्रातः 11 बजे किए जाएगा, यहां से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूरे प्रदेश को संबोधित करेंगे।