हिमाचल

CM चंबा में करेंगे हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता, बाकि जिलों में ये मंत्री रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 15 अप्रैल, 2022 को चंबा जिला मुख्यालय स्थित चौगान में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और वन मंत्री राकेश पठानिया भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर मण्डी में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

इसी तरह शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज शिमला में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी जिला कांगड़ा के धर्मशाला में, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा जिला लाहौल-स्पीति के केलांग में, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ऊना में, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह हमीरपुर में, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर कुल्लू में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल सोलन में, ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी जिला सिरमौर के नाहन में, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग बिलासपुर में और विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

2 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

3 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

3 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

3 hours ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

4 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

4 hours ago