हिमाचल

‘क्रीमी मुक्ति दिवस पर कांगड़ा के 401519 बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवाई’

मृत्युंजय पुरी। 26 मई को होने वाले राष्ट्रीय क्रीमी मुक्ति दिवस को जिला कांगड़ा 1 साल से लेकर 19 साल तक के लगभग 401519 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई जाएगी। जो बच्चे छूट जाएंगे उनको यह दवाई 30 मई को खिलाई जाएगी। इसके साथ-साथ इसी दिन 1 साल से लेकर 5 साल तक के 92674 बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी दी जाएगी। यह दवाई जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों, आंगनवाड़ी केंद्रों व उन सभी संस्थानों में जहां 19 साल तक के बच्चे मिलेंगे अल्बेंडाजोल की गोली दी जाएगी । इस दवाई को खिलाने से बच्चों में क्रीमी रोग से मुक्ति मिलेगी और बच्चे दिमागी और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरूदर्शन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जून से लेकर 30 जून तक एनीमिया मुक्त हिमाचल अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 6 महीने से लेकर 10 साल तक के लगभग 227347 बच्चों का एनीमिया के लिए टेस्ट किया जाएगा और एनीमिक बच्चों का इलाज किया जाएगा।

इसके साथ सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े के बारे में बात करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 15 जून से लेकर 30 जून तक सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े के अंतर्गत 5 साल तक की आयु के बच्चों को घर-घर जाकर आशा वर्कर ओआरएस का पैकेट देगी और दस्त रोग के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। ओआरएस का घोल कैसे बनाना है और कैसे पिलाना है इसके बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर घर में कोई बच्चा ऐसा है जिसे दस्त लगे हुए हैं तो उसे दो पैकेट दिए जायेंगे और साथ में 14 दिन के लिए जिंक की गोली भी दी जाएगी। लोगों को हाथ धोने का सही तरीका क्या है उसके बारे में भी जागरूक किया जाएगा। इस साल आईडीसीएफ तीन चरणों में होगा पहला चरण 15 जून से 30 जून तक दूसरा चरण 7 नवंबर से 20 नवंबर तथा तीसरा चरण 14 मार्च से 27 मार्च तक होगा।

Manish Koul

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

26 mins ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

29 mins ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

35 mins ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

43 mins ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

47 mins ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

4 hours ago