हिमाचल

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

 

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अचानक पेट में दर्द उठा। स्वास्थ्य जांच के लिए तुरंत IGMC शिमला लाया गया। जहां अल्‍ट्रासाउंड करवाया गया। रिपोर्ट सामान्‍य है। उनके कुछ और टेस्‍ट लिए गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें रेस्ट की सलाह दी। डॉक्टरों की जांच के बाद वह शिमला में सरकारी आवास ओक ओवर में लौट गए।

सीएम के स्वास्थ्य के बारे में आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि पेट में हल्के दर्द के बाद सीएम स्वास्थ्य जांच को आईजीएमसी पहुंचे थे। अब वह ठीक है और उन्हें घर भेज दिया गया है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और सरकारी आवास ओक ओवर में आराम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री बीते 7 अक्टूबर माह में भी बीमार पड़े थे। तब डॉक्टरों ने उनके पेट में इन्फेक्शन के साथ साथ पैंक्रियाटाइटिस बताया था। एक सप्ताह तक AIIMS दिल्ली में भर्ती होने के बाद सीएम स्वस्थ होकर लौटे थे। जून 2023 में भी सीएम बीमार पड़े थे। तब उन्होंने चंडीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल से उपचार कराया था।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अगले कल जम्मू कश्मीर जाना था। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बना रखा है। ऐसे में अब उनके पेट दर्द के बाद उनके जम्मू कश्मीर जाने पर अभी संशय बना हुआ है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

4 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

4 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

5 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

5 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

5 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

  Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

8 hours ago