Follow Us:

हिमाचल कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग में बड़ी नियुक्ति, कर्नल डॉ. संजय शांडिल बने उपाध्यक्ष

कर्नल (डॉ.) संजय शांडिल बने हिमाचल कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के उपाध्यक्ष

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने तत्काल प्रभाव से जारी किए नियुक्ति आदेश

पूर्व सैनिक विभाग को मजबूत करने और पार्टी के लक्ष्यों के लिए करेंगे काम


 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पूर्व सैनिक विभाग के चेयरमैन कर्नल रोहित चौधरी (रिटायर्ड) ने हिमाचल प्रदेश में संगठन को मजबूती देने के लिए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है।

जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, कर्नल (डॉ.) संजय शांडिल (रिटायर्ड) को तत्काल प्रभाव से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) के पूर्व सैनिक विभाग का उपाध्यक्ष (Vice Chairman) नियुक्त किया गया है।

पत्र में उम्मीद जताई गई है कि डॉ. शांडिल पूर्ण उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ राज्य में कांग्रेस पार्टी के पूर्व सैनिक विभाग के विकास और लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कार्य करेंगे।

इस नियुक्ति की प्रतियां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार को भी भेजी गई हैं।