Categories: हिमाचल

बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में आई भारी गिरावट, ठंड से ठिठुरने लगे लोग

<p>हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। इससे तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। आने वाले दिनों में भी मौसम खराब रहेगा और राज्य भर में बारिश के साथ-साथ व्यापक बर्फबारी होने की संभावना है।</p>

<p>कांगड़ा जिला समेत निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश से पारा लुढ़क गया है। ठंड से बचने के लिए लोगों को घरों में अंगीठी और हीटर इत्यादि जलाने पड़ रहे हैं। इसके अलावा लोग विभिन्न स्थानों पर आग जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि तापमान में भारी गिरावट के बाद उन्होंने ठंड से बचने के इंतजाम शुरू कर दिए हैं।</p>

<p>मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। शनिवार को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। जबकि 6 जनवरी से पश्चिमी हवाएं अधिक प्रभावशाली होगी और राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में भारी से अति भारी बर्फबारी होने की संभावना है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

दुगनेड़ी में बेटियों के जन्म का उत्सव, 15 बच्चियों का जन्मदिन मनाया

    Hamirpur:   बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर महिला एवं बाल विकास विभाग 2 से…

56 seconds ago

पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कांग्रेस में फिर से की वापसी

  चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा झटका…

1 hour ago

हिमाचल में हादसे: एसपीओ समेत तीन की मौत, तीन घायल

  समाचार फर्स्‍ट हिमाचल डेस्‍क :हिमाचल प्रदेश में हादसों में एसपीओ समेत तीन लोगों की…

2 hours ago

जुब्बल में सास-बहू और केयर टेकर को बेहोश कर नेपाली दंपत्ति ने दिया चोरी को अंजाम

    Shimla: जुब्बल में नेपाली दंपत्ति ने सास और बहू समेत घर के केयर…

2 hours ago

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

4 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

5 hours ago