हिमाचल

‘ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर होगा कमेटी का गठन, रिपोर्ट आने के बाद सरकार लेगी फैसला’

ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर विधानसभा में एनपीएस कर्मचारियों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की है और मामले पर कमेटी का गठन कर आगामी निर्णय लेनी की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2003 में ओपीएस की जगह एनपीएस को लागू किया है जिसे पूरे देश ने स्वीकार भी किया है। लेकिन अब एनपीएस कर्मचारी फिर से ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग कर रहे हैं जिस पर सरकार कमेटी का गठन कर पूरे मामले का अध्ययन करेगी और आगामी निर्णय लेगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 2003 में कांग्रेस सरकार ने ही प्रदेश में सबसे पहले एनपीएस को लागू किया था। लेकिन आज जब वे विपक्ष में हैं तो राजनीतिक लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को गुमराह कर रहा हैं जिसमें उनको कामयाबी नहीं मिलेगी। सरकार ने फिर भी कमेटी का गठन किया है जिसकी रिपोर्ट और वित्तीय स्थितियों को देखकर सरकार बहाल करने या नहीं करने पर निर्णय लेगी।

वहीं, पुलिस पे बैंड विसंगति पर भी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस आज पुलिस वालों की हितेषी बनी हुई है जबकि 2015 में कांग्रेस सरकार ने ही पुलिस पे बैंड मामले में संशोधन कर पुलिस जवानों को आज इसी स्थिति पर लाकर खड़ा किया है। लेकिन सरकार ने मामले पर कमेटी का गठन किया है और रिपोर्ट आने के बाद सरकार मदद का रास्ता निकालने पर निर्णय लेगी।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

14 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago