Categories: हिमाचल

कंप्यूटर शिक्षक भर्ती मामला: प्रदेश सरकार को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

<p>हाईकोर्ट से कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती मामले में सरकार को कोई राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट ने प्रशासनिक ट्रिब्यूनल द्वारा कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगाने के आदेशों पर रोक लगाने से इंकार करते हुए ट्रिब्यूनल से आग्रह किया कि वह यह मामला 10 अक्तूबर को अंतिम रूप से निपटा दे।</p>

<p>कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष इस मामले पर सुनवाई हुई है। प्रदेश सरकार की ओर से महाअधिवक्ता ने पक्ष रखा और करीब 2 घंटे चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने 10 अक्टूबर को ट्रिब्यूनल में होने वाली सुनवाई के फैसले का इंतजार करने का फैसला सुनाया है।</p>

<p>गौरतलब है कि&nbsp;प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के लिए 1192 कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती सीधे साक्षात्कार के जरिए करने का निर्णय लिया था। जिसके लिए साक्षात्कार भी शुरू हो चुका था लेकिन साक्षात्कार प्रक्रिया को याचिकाकर्ता ने ट्रिब्यूनल में चुनौती दी थी। 16 सितंबर को टिब्यूनल में सुनवाई के बाद साक्षात्कार पर रोक लगा दी थी और प्रदेश सरकार को जवाब पेश करने को कहा था।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

2 hours ago

धूमल को कमजोर करने के लिए जयराम ने हमीरपुर में नहीं किया विकास: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के हारने का…

2 hours ago

मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी: कमलेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें  देहरा।…

2 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा का 12वीं वर्षगांठ पर विशेष तोहफा

ओपीडी परामर्श एवं इन्वेस्टिगेसंस पर दी जा रही छूट हिमकेयर में उपलब्ध है निःशुल्क उपचार…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, प्रदेश में 115 सड़कें बंद

हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। जिला कांगड़ा, शिमला…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

20 hours ago