Follow Us:

GS बाली के निधन पर कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा, पार्टी ने सभी कार्यक्रम किए रद्द

|

कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता जीएस बाली का दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। जीएस बाली के निधन पर कांग्रेस ने 5 नवंबर तक अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। शनिवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया और उन्हें श्रधांजलि दी गई। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ओर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

कुलदीप राठौर ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि जीएस बाली के निधन से पार्टी को काफी नुकसान हुआ है। वे बड़े जनाधार वाले नेता थे और कई बार मंत्री रहने के साथ ही पार्टी के विभिन्न पदों पर रहे और पार्टी को मजबूत किया। राठौर ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर उन्हें काफी नुक्सान हुआ है। उनके साथ काफी समय काम किया है और उनके साथ अच्छे संबंध थे।

राठौर ने कहा कि जीएस बाली के निधन पर आज उन्हें कांग्रेस कार्यालय में श्रधांजलि दी गई और पार्टी ने उनके निधन पर अपने सभी कार्यक्रम पांच नवंबर तक स्थगित कर दिए हैं। एक नवंबर से प्रदेश में पार्टी सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही थी लेकिन अब ये अभियान पांच नवंबर से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा रविवार को कांगड़ा में उनका अंतिम संस्कार होगा जहां वे खुद जा रहे हैं और अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।