Categories: हिमाचल

कंडक्टर भर्ती मामले में बड़ा फैसला, परिवहन मंत्री ने भी दिए निर्देश

हिमाचल की जयराम सरकार ने एचआरटीसी में कंडक्टरों की भर्ती पर बड़ा फैसला लेने जा रही है। निगम में अब कैंडक्टरों की भर्ती नए सिरे से होगी। इसके लिए परिवहन मंत्री ने इस मामले में अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। पिछली सरकार में की गई कंडक्टरों की भर्ती को निरस्त करने का मामला कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा।

सरकार का मानना है कि पूर्व की वीरभद्र सरकार में एचआरटीसी कंडक्टरों की लिखित परीक्षा में धांधली हुई है। शनिवार को परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने एचआरटीसी के अधिकारियं से इस मसले पर चर्चा की। माना जा रहा है कि सरकार एचआरटीसी में 1300 से अधिक पद भरने की योजना बना रही है।

पिछली बार 1300 पदों पर हुई थी लिखित परीक्षा

कंडक्टर भर्ती के लिए सितंबर 2017 में 1300 पदों के लिए लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें तकरीबन 40 हजार युवाओं ने आवेदन किया था। जिसमें 3800 युवाओं को लिखित परीक्षा में पास घोषित किया गया। निगम ने इनके परिणाम भी तैयार कर लिए थे। लेकिन, नतीजा घोषित होने से पहले ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। हालांकि, परिवहन निगम ने चुनाव आयोग से रिजल्ट जारी करने की अनुमति भी मांगी, लेकिन मंजूरी नहीं मिली।

अब इस मामले को कैबिनेट की बैठक में पूरी तरह निरस्त करने की योजना है। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का कहना है कि सरकार किसी भीतरह के विवाद में फंसना नहीं चाहती है। लिहाजा, सही निर्णय हो इसके लिए अधिकारियों को कैबिनेट की बैठक में मामला लाने के निर्देश दिए हैं।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

5 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

10 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

10 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

10 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

11 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

11 hours ago