Categories: हिमाचल

शिमला में 5 अक्तूबर को होगा हिमालयी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन

<p>&lsquo;कृषि के माध्यम से हिमालयी लोगों की भावी पीढ़ी का कल्याण&rsquo; विषय पर आगामी 5 अक्तूबर को शिमला में हिमालयी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और सांसदों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।&nbsp; हिमकोस्ट के प्रबन्ध निदेशक कुनाल सत्यार्थी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार इस सम्मेलन का आयोजन हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के माध्यम से कर रही है।</p>

<p>इसका आयोजन 12 हिमालयन राज्यों के एक सिविल सोसायटी संगठन समेकित पर्वतीय पहल तथा शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन की सहभागिता से किया जाएगा। दो चरणों में आयोजित किए जाने वाले इस सम्मेलन में 3 और 4 अक्तूबर, 2018 को शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन में विशेषज्ञों तथा संबंधित क्षेत्र के प्रतिनिधियों का सेमीनार होगा, जबकि 5 अक्तूबर को शिमला के होटल पीटरहॉफ में 12 हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्रियों व सांसदों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।</p>

<p>सम्मेलन में मुख्य विषय &lsquo;कृषि के माध्यम से हिमालयी लोगों की भावी पीढ़ी के कल्याण&rsquo; के अलावा हिमालयी क्षेत्र में जल विद्युत और सत्त पर्यटन को भी शामिल किया गया है। इन विषयों पर विभिन्न राज्यों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।</p>

<p>&nbsp;शिमला में इस प्रकार का यह दूसरा बड़ा सम्मेलन होगा। हिमाचल प्रदेश सरकार ने लगभग 9 वर्ष पहले 29-30 अक्तूबर, 2009 में &lsquo;भारतीय हिमालयः ग्लेशियर्ज, जलवायु परिवर्ततन व आजीविका&rsquo; विषय पर शिमला में हिमालयी मुख्य मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया था। सम्मेलन के दौरान जो विचार उभर कर आए, उन्हें राज्यों द्वारा अपनी योजनाओं में सम्मिलित किया गया।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की खबर, क्या है सच?

    World News: इजराइली हमले में हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है।…

53 mins ago

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

  Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

3 hours ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

4 hours ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

4 hours ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

4 hours ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

5 hours ago