Categories: हिमाचल

कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया सरकार के इशारों पर काम करने का आरोप

<p>प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव आयोग सरकार के इशारों पर काम कर रहा है और पंचायती राज संस्थाओं में आनावश्यक हस्तक्षेप कर रहा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आकाश शर्मा ने कहा कि पहले कितनी ही नई पंचाययतों को बनाया गया फिर रद्द किया गया। पंचायतों, नगर निकायों और नगर निगम के सीमाओं के परिसीमन में अनावश्यक तौर पर हस्तक्षेप कर अपने कुछ चुनिंदा प्रत्याशियों को जिताने का प्रयास हो रहा है।</p>

<p>कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के नियमों और कानून को दर किनार कर अपनी सीमाएं निश्चित की जा रही हैं। कई वार्ड कुछ मीटर में और कई पांच किलोमीटर के दायरे में बना दिए गए हैं। प्राकृतिक सीमाओं से अपनी मर्जी से छेड़छाड़ की जा रही है वह लोग सीमाएं तय कर रहे हैं, जिन्हे न तो नियम और कानून की समझ है।&nbsp;</p>

<p>प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि चुनाव विभाग मौन बनकर नोटिफिकेशन कर रहा है, लोगों के वाजिब आक्षेपों को दरकिनार किया जा रहा है। मंत्रियों और बीजेपी नेताओं को क्षेत्र में परीसीमन अलग और दूसरे के क्षेत्रों में अलग है। प्रवक्ता का आरोप है कि नेशनल हाईवे द्वारा धर्मपुर-कोटली और बरोटी में सड़क की सीमा 11 मीटर और उसके आगे 16 मीटर रखी है जबकि वह क्षेत्र भी अब नगर निगम के अर्न्तगत है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि प्रशासन और चुनाव विभाग दोहरे मापदंड अपनाना छोड़ दें वरना उसे कांग्रेस के विरोध का सामना करना पड़ेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

4 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

5 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

5 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

6 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

6 hours ago