हिमाचल

राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर की जातिगत टिपण्णी पर भड़की कांग्रेस

संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सांसद अनुराग ठाकुर की जातिगत टिपण्णी से कांग्रेस पार्टी काफी आक्रमक है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर कांग्रेस पार्टी के अग्रणी संगठनों के सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त विरोध प्रदर्शन किया और अनुराग ठाकुर का पुतला भी फूंका जिसमें पुलिस के साथ भी हल्की धक्कामुक्की हुई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की और अनुराग ठाकुर से माफी मांगने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने अनुराग ठाकुर पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी गरीब और दलित समाज के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं जो केंद्र की भाजपा सरकार को रास नहीं आ रहे हैं। संसद में अनुराग ठाकुर की राहुल गांधी पर जातिगत टिपण्णी दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके लिए अनुराग ठाकुर को माफी मांगनी चाहिए। अनुराग ठाकुर को मंत्री पद नहीं मिला इसलिए अपनी खीज मिटाने और मोदी को खुश करने के लिए अमर्यादित और अशोभनीय बयानबाजी कर रहे हैं जो कांग्रेस पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी।

Kritika

Recent Posts

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

24 mins ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

47 mins ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

1 hour ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

2 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

2 hours ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

3 hours ago