Follow Us:

पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार उपमन्यु के निधन पर कांग्रेस-बीजेपी के नेताओं ने जताया शोक

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भाटियात विधानसभा के विधायक विक्रम जरियाल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार उपमन्यु के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विक्रम जरियाल ने कहा कि शिव कुमार उपमन्यु का निधन का संदेश पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए दुख भरा है। उन्होंने कहा कि वह 2 दिन पहले ही वह उनसे फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में मिलकर आए थे।

उन्होंने कहा कि विधानसभा के विकास में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है और भटियात की जनता के बीच में जो उनका नाम एक ईमानदार और स्वच्छ छवि के नेता और एक विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है। वह हमेशा ही रहेगा। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि अब शिव कुमार हमारे बीच नहीं हैं।

प्रदेश के कांग्रेस और बीजेपी के बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। पूर्व उद्योग मंत्री रणजीत सिंह वर्मा ने कहा कि मैंने उनके साथ काम किया है और उनके काम करने के जज्बे को हम लोग आज भी याद करते हैं। वहीं, पूर्व मंत्री जीएस बाली, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू, चौधरी चंद्र कुमार, राजेश धर्मानी सहित कांग्रेस के बड़े नेताओं ने उनके इस निधन पर शोक जताया। सभी नेताओं ने कहा कि चंबा के विकास के लिए उनका नाम हमेशा याद किया जाएगा।