<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल की चुनाव निर्वाचन आयोग में लिखित शिकायत की है कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राजीव बिंदल पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जबकि, राजीव बिंदल एक संवैधानिक पद पर आसीन हैं। इसलिए वे चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले सकते हैं। बावजूद इसके राजीव बिंदल चुनावी जनसभा में प्रचार करें। प्रदेश कांग्रेस में निर्वाचन आयोग से मांग की है कि अगर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव करवाने हैं तो विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल पर चुनाव के दिन तक प्रचार करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।</p>
<p>कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के राजनीतिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल की अध्यक्षता में कांग्रेस ने शिमला में तथ्यों के साथ अतिरिक्त निर्वाचन आयुक्त दलीप नेगी को शिकायत पत्र सौंपा है और शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही कांग्रेस ने बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह पर भी आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने मंत्री पर आईपीएच की पाइप वितरण कर लोगों को लुभाने के आरोप लगाए हैं।</p>
नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala: मुख्यमंत्री ठाकुर…
मंडी: विश्व में धार्मिक पर्यटन में अपनी खास पहचान बना रहा मंडी जिल के पराशर…
Bilaspur:बिलासपुर के गोविंद सागर झील में शुक्रवार को छह सीटर शिकारा उतारा जाएगा, जो पर्यटकों…
Shimla: स्ट्रीट वेंडर पालिसी को हिमाचल में लागू करने के ताने बाने में कांग्रेस खुद…
चंबा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में…
Jammu/Mandi: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हिमाचल के जोगिंद्रनगर का जवान शहीद हो गया है।…