हिमाचल

संगठन की मजबूती में जुटी कांग्रेस, 31 मार्च तक सदस्यता अभियान पूरा करने का लक्ष्य

चुनावी वर्ष में कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। इसी को मध्यनजर रखते हुए पार्टी सदस्यता अभियान के साथ संगठनात्मक चुनाव करवाने जा रही है। इसको लेकर आज कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश चुनाव प्रभारी दीपादास मुंशी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया और पार्टी के पदाधिकारियों को 31 मार्च तक सदस्यता अभियान को पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश संगठनात्मक चुनाव प्रभारी दीपादास मुंशी ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को घर-घर जाकर कांग्रेस के एक्चुअल सदस्य बनाने के निर्देश दिए हैं और डेटाबेस डिजिटल करने के निर्देश दिए गए हैं। जंहा घर तक पहुंचना मुश्किल होगा वंहा पर कांग्रेस मेंबरशिप ऐप के माध्यम से डिजिटली सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

ऐप के माध्यम से सदस्यों का रिकॉर्ड बनाने को कहा गया है। 31 मार्च तक सदस्यता अभियान चलेगा और उसके बाद संगठनात्मक चुनाव करवाए जाएंगे।चुनाव प्रभारी खुद भी जिलों में दौरा कर सदस्यता अभियान की निगरानी करेंगी।अभी तक प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने 55 हजार सदस्य बना दिए हैं जबकि 1लाख 91 हजार सदस्यता फॉर्म वितरित कर दिए हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago