हिमाचल

सिंगल सुपर फास्फेट के दाम बढ़ने से किसानों- बागवानों को झटका

हिमाचल में खाद 62 रुपए महंगी

किसान कांग्रेस ने जताया विरोध

बढ़ी कीमत को कम करने की केंद्र से मांग

केंद्र सरकार ने किसानों और बागबानों को खाद के दामों में वृद्धि करके झटका दे दिया है। नकदी फसलों व फलों की पैदावार बढ़ाने में इस्तेमाल की जाने वाली सिंगल सुपर फास्फेट के दाम सरकार ने 62 रुपए प्रति बैग बढ़ा दिए हैं। पहले यह इस खाद का 50 किलो का बैग 750 रुपए में आता था, वहीं अब इसकी कीमत 812 रुपए प्रति बैग हो गई है। कीमतों का हिमाचल किसान कांग्रेस ने विरोध किया है और चंद्र सरकार से इसके दाम कम करने की मांग की है।

हिमाचल किसान कांग्रेस के प्रवक्ता कंवर रविंद्र सिंह ने शिमला में प्रेस वार्ता कर कहा कि केंद्र सरकार ने खाद के दाम में वृद्धि कर किसानों बागवानों पर अतिरिक्त बोझ डाला है। बागवानो की आय पर इससे असर पड़ेगा। किसान कांग्रेस इसका विरोध करती हैं और इसके बढ़े हुए मूल्यों को कम करने की मांग करती है। वन्ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के वॉशिंगटन एपल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने पर देश में सेब का इंपोर्ट बढ़ा है। यह हिमाचल के किसानों के लिए नुकसान दायक है। सरकार को बागवानों को संरक्षित करने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी करनी चाहिए।

Kritika

Recent Posts

स्वस्थ जीवनशैली से किशोर तनाव कम करें

  सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगेहड़ा और सुजानपुर में आयोजित किए गए तनाव प्रबंधन शिविर Hamirpur:महिला…

5 mins ago

शिमला सचिवालय के बाहर गरजे शिक्षित बेरोजगार

  सरकार को याद दिलाई रोजगार देने की गारंटी आउटसोर्स पर हो रही भर्तियों का…

10 mins ago

बड़े उद्योगों के लिए बिजली सब्सिडी समाप्त: जानें किन्हें मिलेगी राहत

22केवी तक के छोटे उद्योगों को जारी रहेगी राहत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में भी 6.5 फीसदी…

17 mins ago

हिमाचल कैबिनेट की बैठक में 180 पदों पर भर्ती को मंजूरी, दो भर्ती परिणाम भी होंगे जारी

  Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक…

26 mins ago

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

8 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

8 hours ago