Follow Us:

नशे के खिलाफ सख़्त कानून बनाने को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

पी. चंद |

प्रदेश में बढ़ रहे नशे के प्रचलन के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की है। इसको लेकर मंगलवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। इस प्रतिनिधी मंडल ने सीएम के सामने नशे के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग उठाई। इसके साथ ही कांग्रेस ने सरकार को नशे को लेकर सुझाव भी दिए।

कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में युवा नशे के दलदल में फंसता जा रहा है और कुछ वर्षों से प्रदेश में ज्यादा प्रचलन बढ़ रहा है। इसको लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर नशे के खिलाफ सख्त कानून बनाने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले मानसून सत्र में नशे को लेकर सख्त कानून बनाये कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार का पूरा साथ देगी और नशे के खिलाफ ऐसा कानून बनाये की नशे कारोबारियो को बेल तक न मिले। सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री भी नशे को लेकर काफी चिंतित नजर आए हैं और कांग्रेस ने उसने नशे के खात्मे का आग्रह किया है।

उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल नशे को लेकर मिला है और इसके खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया है और पड़ोसी राज्यों के साथ बैठक कर रोडमैप भी तैयार किया। उन्होंने कहा सरकार इसको लेकर चिंतित है और नशे के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है।