Follow Us:

बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरुस्त करे सरकार, कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

पी. चंद |

कसौली गोलीकांड के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी अटैकिंग मोड़ पर आ गई है। हिमाचल में दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सूक्खु की अगुवाई में राज्यपाल आचार्य देवव्रत को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। इस मौके पर विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कसौली में अवैध कब्जा हटाने गई एक महिला अधिकारी की पुलिस और प्रशासन के सामने सरेआम गोली मार हत्या कर दी जाती है और प्रशासन मूक दर्शन बन कर खड़ा रहा। घटना के 3 दिन बाद पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।

ये प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था को दर्शाता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था इस कदर बिगड़ गई है कि आए- दिन संगीन अपराध की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। आज प्रदेश में छोटी बच्चियां तक सुरक्षित नहीं है, उनका स्कूल जाना तक मुश्किल हो गया है।