Follow Us:

शिमला: कांग्रेस ने शुरू किया सहायता अभियान, केरल के बाढ़ पीड़ितों को भेजेंगे मदद

पी. चंद |

कांग्रेस पार्टी ने केरला में बाढ़ पीड़ितों राहत सामग्री इक्कठा करने के अभियान की शिमला से शुरुआत की है। राजीव गांधी रिलीफ एंड वेलफेयर फण्ड के बैनर तले देश भर से ये मुहिम शुरू की गई है। जिसके तहत सभी कांग्रेसी विधायक एक माह का वेतन केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए देगा।

जबकि, कांग्रेसी कार्यकर्ता भी इसमें अपना सहयोग देंगे। कांग्रेस पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में भेजी। शिमला के कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से इस अभियान की शुरुआत की गई।