Follow Us:

‘एकजुटता दिखाते हुए कांग्रेस ने जीता उपचुनाव, अब 2022 के चुनाव की बारी है’

मृत्युंजय पुरी |

संगठनात्मक बैठक के बाद चुनाव प्रभारी दीपादास मुंशी ने कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश में हुए उपचुनावों में कांग्रेस को मिली जीत पर जनता ने एकजुटता दिखाई है जो आगे भी जारी रहेगी और पार्टी चुनाव जीतेगी। कांग्रेस पार्टी ने पार्टी सदस्यता को लेकर एक ऐप बनाया गया है, जिसमें कोई भी कांग्रेस पार्टी की सदस्या ग्रहण कर सकता है। इसमें फेक सदस्यता नहीं होगी। सदस्यता को लेकर लोगों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में सदस्या अभियान थोड़ा धीमी गति से चल रहा था, लेकिन अब प्रदेश की जनता में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। यह सदस्यता अभियान 31 मार्च तक चलेगा। पार्टी के भीतर और बाहर जब भी चुनाव हुए हैं यह लोकतांत्रित पद्धति से हुए हैं और ये पद्धति आगे भी कायम रहेगी। प्रदेश कांग्रेस पार्टी पूरी तरंह से एकजुट है और पार्टी तभी चलती है जब सभी साथ हो।

गुटबाजी पर क्या बोली कांग्रेस?

कांग्रेस पार्टी के बीच गुटबाजी को लेकर पूछे गए एक प्रश्न में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि अगर कांग्रेस के भीतर गुटबाजी होती तो कांग्रेस 4 सीटों पर अपनी विजय दर्ज न करती। अभी हाल ही में भाजपा के रणवीर निक्का ने भी भाजपा के ही वन मंत्री राकेश पठानिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिससे यह साफ पता चलता है कि भाजपा पार्टी में भी एक दूसरे को लेकर मनमुटाव शुरू हो चुका है। इसका सीधा फायदा कांग्रेस पार्टी को आने वाले चुनावों में होगा। सभी ने मिलकर उपचुनाव लड़े हैं, इसलिए गुटबाजी का प्रश्न ही पैदा नहीं होता।