हिमाचल

कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए. शिमला में भी पार्टी कार्यालय राजीव भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर इन महान विभूतियों को याद किया गया.

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकता और सद्भावना की प्रतिज्ञा भी ली. इस मौके पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि आज पूरा देश दो महान विभूतियों की जयंती मान रहा है.

राष्ट्रपिता महत्मा गांधी ने देश को अंग्रेजों से आजाद करवाया. उन्होंने सभी धर्मो, जाति और संप्रदाय के लोगों को एकजुट कर सत्य और अंहिसा के बल पर बड़े आंदोलन खड़े कर अंग्रेजों को देश छोड़ने के लिए मजबूर किया. महात्मा गांधी ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया.

उन्होंने कहा कि महात्मा गंधी की शिक्षाएं और उनके बताए मार्ग आज भी प्रासंगिक हैं. कांग्रेस उऩके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लेती है. इसी तरह देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर जवान और किसानों की महत्ता बताई.

इस मौके पर कांग्रेस मीडिया डिपार्टमेंट के चेयरमैन नरेश चौहान, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदर्श सूद, केहर सिंह खाची, विनित गौतम, प्रदेश महासचिव अनिता वर्मा, सचिव भूपेंद्र कंवर.

महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल, उपाध्यक्ष प्रभा वर्मा, वृंदा सिंह, जिला महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्षा ऊषा दिवांटा, ब्लाक कांग्रेस कसुपंटी के अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहरी अरूण शर्मा के अलावा बलदेव ठाकुर, आचार्य मस्तराम सहित कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

Kritika

Recent Posts

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

30 mins ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

37 mins ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

44 mins ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

18 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

18 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

18 hours ago