हिमाचल

सरदार पटेल की जयंती पर हरीश जनारथा ने रन फ़ॉर यूनिटी को दिखाई झंडी

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती पूरे देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही है, इस मौके पर भारतवर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं शिमला में भी जिला प्रशासन द्वारा रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

रिज मैदान से विधायक हरीश जनारथा ने दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में शिमला के विभिन्न स्कूलों के लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया।रिज मैदान से आरम्भ हुई यह दौड़ स्केंडल पॉइंट होते हुए छोटा शिमला में समाप्त हुई।इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा ने बच्चो को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई।

विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। आज जिला प्रशासन द्वारा रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन भी किया गया।उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के भारतवर्ष के लिए दिए गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा । उनका भारत की आज़ादी के समय किये गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

5 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

5 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

5 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

5 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

6 hours ago