हिमाचल

“कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं को छुपाने के लिए प्रदेश का माहौल खराब कर रही”

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त ने प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के लिए सुक्खू सरकार की विफलताओं को जिम्मेदार माना है। उन्होंने बताया की जिस तरीके से प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है उसके लिए कांग्रेस पार्टी व प्रदेश सरकार दोनों जिम्मेदार है चंबा से लेकर सिरमौर तक सोलन से लेकर शिमला तक पूरे प्रदेश मैं कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है प्रदेश के इतिहास में चंबा जैसी घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रदेश सरकार द्वारा जिस तरह से कार्यवाही अमल में लाई जा रही है इससे ना तो आम जनमानस संतुष्ट है और ना ही यह कार्यवाही न्याय संगत है।

उन्होंने कहा कि सरकारे जहाँ विवादों को सुलझाती है परंतु प्रदेश सरकार वह उसके मुखिया अपनी सत्ता के सिहासन को बचाने के लिए जनता को उलझा रहे हैं और प्रदेश के माहौल को खराब कर रहे हैं अपनी कुर्सी बचाने के लिए प्रदेश सरकार के मुखिया व उसके मंत्री एक दूसरे को निपटाने में लगे हैं परंतु प्रदेश की जनता भलीभांति कांग्रेस के इस कुकृत्य को समझ रही है और समय आने पर जनता इसका जवाब पुरजोर तरीके से अवश्य देगी।

प्रदेश में कानून की लचर व्यवस्था के कारण कानून के रखवाले आज जनता पर ही प्रहार कर रहे हैं। नालागढ़ जैसी घटनाएं इसका प्रमाण है उन्होंने कहा कि शिमला में जब घटना होती है और वहां सिर्फ उठते हैं। लोगों में आपसी तनाव होता है। उस वक्त सरकार के मंत्री वहां पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम करते हैं प्रदेश मैं ऐसी लचर व्यवस्था मात्र 6 महीने में कांग्रेस सरकार द्वारा पैदा कर दी गई है और 5 वर्षों तक यदि यह सरकार सत्ता में रही तो प्रदेश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब करने का काम प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा।

चंबा सिरमौर शिमला नालागढ़ प्रदेश के हर कोने में जो घटनाएं हो रही हैं प्रदेश के मुखिया को इसकी जिम्मेदारी लेकर राजनीतिक रोटियां सेकने और अपनी कुर्सी बचाने की बजाए तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए शायद प्रदेश इस सुक्खू सरकार के इस निर्णय से ही जनता को सुख प्राप्त होगा प्रदेश के मुख्यमंत्री हर मंच पर व्यवस्था परिवर्तन की बात करते हैं परंतु विगत दिनों में जो भी घटनाएं प्रदेश में हुई हैं प्रदेश सरकार को चाहिए कि आम जनमानस की भावनाओं का सम्मान करते हुए एवं घटनाओं की जिम्मेदारी लेकर तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Kritika

Recent Posts

नशे के खिलाफ़ पूरे समाज को एकजुट होने की जरुरत

हिमाचल प्रदेश में नशा बड़ी तेजी से युवाओं को अपनी गिरफ में लेता जा रहा…

2 hours ago

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम ‘केएल बिके’: मुख्यमंत्री

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके': मुख्यमंत्री भाजपा को जनता की अदालत…

6 hours ago

21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से मिलेंगे पोस्टल बैलेट: DC

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जाएंगे ताकि…

6 hours ago

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें: CM

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना…

6 hours ago

राज्यपाल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भारतीय कला परिषद् द्वारा शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में…

6 hours ago

लोकसभा, विस उपचुनाव की ईवीएम और वीवीपैट की हुई दूसरी रेंडजमाईजेशन

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र तथा धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी…

7 hours ago