हिमाचल

कांग्रेस पार्टी चुनावों के लिए तैयार: नरेश चौहान

कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस और भाजपा में सियासी बयानबाजी जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने घोषणा पत्र को सिर्फ एक वर्ग को खुश करने वाला बताते हुए घोषणा पत्र में जिन्ना की आत्मा घुसने की बात कही है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी इस पर पलटवार कर भाजपा का मुद्दों से भटकाने का एजेंडा करार दिया है।

विओ,,,कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पार्टी की मीडिया विभाग की बैठक हुई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि पार्टी चुनावों के लिए तैयार है। नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र में सभी वर्गों को न्याय की बात कही गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभाओ में कांग्रेस पार्टी को कोसने का काम कर रहे हैं।

उन्हें अपने दस सालों का हिसाब देना चाहिए था। बीजेपी जानती है कि इस बार उन्हें एंटी इनकंबेंसी का समाना करना पड़ रहा है। जिसके बाद इस तरह का प्रोपोगेंडा तैयार किया जा रहा है। चौहान ने कहा कि पार्टी चुनावों के लिए तैयार है। मंडी और शिमला संसदीय सीट को लेकर बैठक हो गई है। कांग्रेस के सभी संगठन तैयारियों में जुटे हैं जैसे चुनाव आगे बढ़ेगा प्रचार भी जोर पकड़ेगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से एक बार फिर सवाल किया है कि वे ओपीएसको लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें, क्या यह नहीं दी जानी चाहिए। बीजेपी प्रदेश में जिस तरह चुनी हुई सरकार को गिराने के हथकंडे अपना रही है उसका जवाब चुनावों में जनता देगी।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago