Follow Us:

धर्मशालाः प्याज मूल्य में हो रही वृद्धि पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

मनोज धीमान |

देश में प्याज के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर हिमाचल में भी लगातार प्रदर्शन जारी है। आज धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी ने प्याज की मालाएं पहनकर प्रदर्शन किया। प्याज मूल्य की वृद्धि को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मोदी के शासन प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस बार प्याज लोगों को बहुत ज्यादा रुला रहा है। प्याज की कीमतें 100 रुपये तक पहुंच गई हैं।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अभी हाल ही में हुई इंवेस्टर मीट को लेकर भी कई तरह के नारे लगाए। कांग्रेस के सभी ब्लॉक के विधायकों ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया और बेरोजगारी, प्याज मूल्यों में वृद्धि और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर आरोप लगाए और खूब प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन रैली धर्शाला कुनाल होटल से लेकर बीपीओ ऑफिस तक की गई।