Categories: हिमाचल

TCP अधिकारी हत्याकांड ने सरकार को कटघरे में किया खड़ा: सुक्खू

<p>कसौली में हुई टीसीपी महिला अधिकारी की हत्या के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हमीरपुर के गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। टीसीपी महिला अधिकारी की हत्या मामले में प्रदेश अध्यक्ष ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। सुक्खू ने कहा कि सरकार अपराध रोकने में नाकामयाब रही है प्रदेश में आए दिन हत्या, लूट और बलात्कार जैसे संगीन अपराध हो रहे हैं लेकिन पुलिस और सरकार खामोश बैठी है।</p>

<p>सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार बने 100 दिन पूरे हो चुके हैं और अब सरकार को अपने कामों का जबाव जनता को देना होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पिछले कल महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और हत्यारा अभी भी फरार है। ये प्रदेश में कानून व्यवस्था किस कदर चरमराई हुई है इसको दर्शाता है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब प्रदेश में चुप नहीं बैठेगी और सौ दिन पूरे होने के बाद जिस तरह से चरमराती हुई कानून-व्यवस्था प्रदेश में सामने आई है उसके बाद अब सड़कों पर उतरने का समय आ गया है। सुक्खू ने कहा कि माननीय न्यायालय के आदेशों के बाद अवैध इमारतों को हटाने के लिए टीम गई थी तो सरकार को चाहिए था कि जो अधिकारी गए हैं उनकी सुरक्षा व्यवस्था का भी पूरा इंतजाम करते केवल डंडों के साथ पुलिस को वहां नहीं भेजते।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

9 mins ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

36 mins ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

60 mins ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

1 hour ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

2 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

2 hours ago