Follow Us:

शिमला में युवती से बलात्कार पर कांग्रेस हुई लाल, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश की राजधानी शिमला में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद अब सियासी दल भी मामले को लेकर सड़कों पर उत्तर गए है। प्रदेश महिला कांग्रेस ने शिमला में उपायुक्त कार्यालय से रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक मौन जलुस निकाल कर सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। महिला कांग्रेस ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता ब्यक्त करते हुए कहा है कि राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा की पूरी पोल खुल गई हैं। पुलिस प्रशासन गहरी नींद में है। दिन दहाड़े चोरियां और डकैती तो आम बात हो गई है।

प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि पिछले कल शिमला में हुई बलात्कार की घटना से राजधानी को शर्मशार कर दिया है। पुलिस की इस से बड़ी लापरवाही और क्या हो सकती है कि पीड़ित लडक़ी ने पुलिस में शिकायत की बावजूद इसके पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया और न ही लडक़ी की सुरक्षा की। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे सरकार की कमजोरी बताते हुए कहा कि बीजेपी सरकार महिलाओं की सुरक्षा की बड़ी बड़ी बातें तो करती है पर सुरक्षा में जुटी पुलिस ने पूरी व्यवस्था की पोल खोल दी है।