हिमाचल

कांग्रेस पार्टी भाजपा से पूछ कर नही लेगी प्रत्याशियों पर निर्णय: रजनीश किमटा

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। भाजपा ने प्रदेश में दो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी का चयन कर प्रचार शूरू कर दिया है, तो कांग्रेस पार्टी अभी प्रत्याशियों की तलाश में जुटी है। जिसको लेकर भाजपा कांग्रेस पर प्रत्याशी न मिलने पर तंज कस रही है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव रजनीश किमटा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को भाजपा के ज्ञान की जरुरत नहीं है कब और किसको प्रत्याशी बनाना है यह भाजपा कांग्रेस को नही सिखाएगी।

रजनीश किमटा ने कहा कि अभी हिमाचल प्रदेश में अंतिम चरण में लोकसभा चुनाव है और अभी प्रत्याशियों के चयन के लिए काफ़ी समय है। कांग्रेस को भाजपा की तरफ जल्दबाजी नहीं है। भाजपा घबराई हुई है और राज्यसभा चुनाव के बाद से अप्रत्यक्ष रुप से सरकार को गिराने की साजिश कर रही है जिसमें उसे कामयाबी नहीं मिलेगी। कांग्रेस पार्टी चारों लोकसभा सीट और उपचुनाव मजबूती से लड़ेगी और जीतेगी। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को लेकर पार्टी हाई कमान के साथ चर्चा दिल्ली में हुई है और बहुत जल्दी दूसरी बैठक होगी जिसके बाद प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो जाएगा।

वहीं प्रतिभा सिंह के चुनाव न लड़ने और संगठन के लोगो की नाराजगी को लेकर रजनीश किमटा ने कहा कि प्रतिभा सिंह का चुनाव न लड़ने का फैंसला निजी मामला है जहां तक संगठन के लोगों की नाराजगी का सवाल है तो ऐसा कुछ भी नहीं है। सभी कार्यकर्ता और संगठन के लोग सरकार के कार्यों से खुश हैं किसी को कोई नाराजगी नहीं है। सरकार और संगठन के बीच बनी समन्वय समिति की बैठक भी शीघ्र होने वाली है जिसमें सरकार और संगठन को लेकर तालमेल बैठाने पर चर्चा होगी।

Kritika

Recent Posts

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

10 hours ago

NIT Hamirpur: जटिल विश्लेषण के अनुप्रयोगों पर चर्चा, ICNAAO-2024 की शुरुआत

NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…

10 hours ago

8.60 करोड़ से बनेगी नई सड़क, ग्रामीणों ने की आरएस बाली की सराहना

Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…

13 hours ago

जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री

Highlights शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री…

14 hours ago

Mandi News: कोटली में बागवानी को मिलेगा नया आयाम, समराहन में बनेगा एचपी शिवा संस्थान

Jagat Singh Negi horticulture inspection: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत…

14 hours ago

महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव: नाहन में हवन यज्ञ और ध्वजारोहण, विधायक अजय सोलंकी हुए शामिल

  Valmiki Jayanti celebrations : महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आज नाहन में महर्षि…

14 hours ago