हिमाचल

कांग्रेस महासचिव यशपाल तनाइक ने सांसद सुरेश कश्यप पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव यशपाल तनाइक ने सांसद सुरेश कश्यप पर साधा निशाना,कहा 5 साल तक नही ली शिमला संसदीय क्षेत्र की सुध, अब लोग मांगेंगे जवाब, आपदा में नही की प्रभावितों की मदद

भाजपा द्वारा फिर से सांसद सुरेश कश्यप को शिमला संसदीय सीट से चुनावी मैदान में उतारा है और उन्होंने अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है और 5 साल का हिसाब मांगा है।

कांग्रेस के महासचिव यशपाल तनाईक ने कहा कि सुरेश कश्यप 5 सालों तक सांसद रहे लेकिन इन 5 सालों में उन्होंने शिमला संसदीय क्षेत्र को अनदेखा किया और वह कहीं नजर नहीं आए और ना ही सांसद निधि से कहीं विकास कार्य करवाए हैं। भाजपा ने फिर से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है और अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

कांग्रेस के महासचिव यशपाल तनाईक ने कहा कि लोग अब उनसे पूछ रहे हैं कि वह 5 साल तक कहां थे। प्रदेश में इतनी बड़ी आपदा आई और उसे दौरान भी सांसद सुरेश कश्यप प्रभावितों से मिलने तक नहीं गई और ना ही केंद्र से हिमाचल प्रदेश को कोई विशेष पैकेज दिलाने की मांग तक नहीं की।

सुरेश कश्यप अपने क्षेत्र के लोगो के सुख दुख में शरीक तक नही हुए और अब इन चुनावों में शिमला संसदीय के लोग उन्हें इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार चारो लोकसभा सीटें जीतेगी ओर शिमला संसदीय सीट भारी बहुमत से जीतेगी।

वहीं यशपाल ने कहा कि शिमला संसदीय सीट से अपनी दावेदारी पेश की है। वे पिछले लगातार 25 वर्षों से संगठन में काम कर रहे हैं कांग्रेस के लिए अपना जीवन समर्पित किया। हाई कमान गुण दोष के आधार पर फैसला लेगा ओर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा विश्वास दिलाता हूं कि नए चहेरे को मौका मिलेगा थे यह सीट अवश्य कांग्रेस की झोली में जाएगी।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

19 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

20 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

20 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

20 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

20 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago