हिमाचल

कांग्रेस ने संविधान निर्माता को किया याद, संविधान के पालन की ली शपथ

कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान दिवस पर शनिवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में गोष्ठी आयोजित की गई. कांग्रेस ने इस दौरान संविधान की रक्षा की शपथ ली.  26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है.
भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था. संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव आंबेडकर ने इस दिन संविधान को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया था.
कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेन्द्र बुशहरी ने कहा कि संविधान को बनने मे 2 वर्ष 11 महिने और 18 दिन का समय लगा था और इस संविधान में देश के हर वर्ग और हर व्यक्ति के लिए मौलिक अधिकार दिए गए थे.
इन मौलिक अधिकारों और धर्मनिरपेक्षता के आधार पर ही भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है और अपनी एक अलग पहचान लिए हुए हैं. उन्होंने बताया कि कॉंग्रेस पार्टी द्वारा इसअवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और संविधान के पालन की शपथ ली गई है.
वहीं, हमीरपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी कार्यालय में 73वां संविधान स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम  का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने आए हुए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और संविधान की मान्यता व उसकी सुरक्षा को लेकर काम करने की शपथ भी ली.
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा जिला प्रवक्ता रोहित शर्मा कांग्रेस मीडिया सोशल मीडिया सेल के प्रदेश वाइस चेयरमैन शगुन दत्त शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और संविधान के खिलाफ काम करने के आरोपी लगाएं.

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं के द्वारा लाहौर अधिवेशन के समय भारत के संविधान को बनाने की नींव रखी गई थी और आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत गणराज्य के तहत इसे लागू किया गया. 

Kritika

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

14 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

15 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

15 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

15 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

15 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

16 hours ago