Naresh Chauhan on BJP & Congress : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सलाहकार नरेश चौहान ने कांग्रेस संगठन को लेकर दिए गए कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का पुनर्गठन होना तय है और इस दिशा में जल्द निर्णय लिया जाएगा।
पार्टी हाईकमान को भेजी जा चुकी रिपोर्ट
नरेश चौहान ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। संगठन का पुनर्गठन न होने की वजह से कुछ कामकाज प्रभावित हुआ है, लेकिन इस पर जल्द ही फैसला होगा।
बीजेपी को दी अपनी पार्टी की चिंता करने की सलाह
भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस पर की जा रही टिप्पणियों पर नरेश चौहान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी खुद पांच गुटों में बंटी हुई है, इसलिए उन्हें कांग्रेस की बजाय अपनी पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।
नशे के खिलाफ पुलिस कर रही काम, सभी को एकजुट होने की जरूरत
प्रदेश में बढ़ते नशे को लेकर भी नरेश चौहान ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, लेकिन इस लड़ाई में सभी वर्गों को एकजुट होकर सहयोग देने की जरूरत है।



