हिमाचल

नॉर्थ और साउथ इंडिया में इंडिया गठबंधन को मिल रहा लोगों का समर्थन: थरूर

देश के लोग बदलाव चाहते हैं और नॉर्थ व साउथ इंडिया में इंडिया गठबंधन को लोगों का समर्थन हासिल हुआ। पिछले दस साल में देश के किसी परिवार को भाजपा सरकार की योजना का कोई लाभ नहीं मिला है। दो करोड़ नौकरियां,किसानो की आय दोगुनी करने का केंद्र की भाजपा सरकार ने वादा किया था जो पूरा नहीं हुआ। देश के 42 फीसदी ग्रेजुएट आज बेरोजगार है। यह बात कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व सांसद शशि थरूर ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

शशि थरूर ने कहा कि इंडिया गठबन्धन की सरकार बनने पर हर वर्ग के विकास के लिए इंडिया गठबन्धन ने अपने मेनिफेस्टो में वादे किए हैं। कांग्रेस धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र के आधार पर भेदभाव में विश्वास नहीं रखती हैं देश के हर नागरिक का आर्थिक विकास होना चाहिए। केंद्र की भाजपा सरकार ने गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून में जो संशोधन किया है उसे सता में आने पर रद्द किया जायेगा।नागरिकता संशोधन अधिनियम कानून सहित सभी जनविरोधी कानूनों को इंडिया गठबन्धन की सरकार बनने पर खत्म किया जायेगा। इंडिया गठबन्धन पांच न्याय गारंटी को लेकर कांग्रेस देश की जनता के बीच में जा रही है।अभी तक के चुनावों में इंडिया गठबंधन को बहुमत मिला है और देश में इंडिया गठबन्धन सरकार बनाने जा रहा है।

वहीं शशि थरूर ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में एससी, एसटी ओबीसी के आरक्षण को मुस्लिम को देने को लेकर कोई जिक्र नहीं है लेकिन पीेएम मोदी कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर ऐसे बाते कह रहे हैं जो कहीं लिखी ही नही है। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जनहित की योजनाएं हैं और यहीं वजह है कि इसको लेकर चर्चा है जबकि भाजपा के मेनिफेस्टो को लेकर कहीं चर्चा नहीं है। ईवीएम में गड़बड़ी के प्रश्न पर शशि थरूर ने कहा कि लोग ईवीएम के डर से बाहर निकल कर इंडिया गठबन्धन को वोट करें।लोगो की इच्छा को ईवीएम मशीन दबा नही सकती लेकिन अगर कुछ गड़बड़ी होगी तो कांग्रेस इसको लेकर अपनी बात आने वाले समय में उठाएगा।

Kritika

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

3 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

8 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

8 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

8 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

9 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

9 hours ago