Categories: हिमाचल

परमार जयंती पर कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, ‘हिमाचल बचाओं’ अभियान की भी की शुरुआत

प्रदेश में भले ही उप चुनाव की तारीखों का ऐलान ना हुआ हो मगर कांग्रेस पार्टी अभी से उप चुनाव की तैयारियों में जुट गई है कांग्रेस ने पछाद निर्वाचन क्षेत्र के बागथन में परमार जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया और इसी बहाने कांग्रेस ने यहां चुनाव के मद्देनजर अपनी रणनीति बनाने की भी शुरुआत की। माना यही जा रहा है कि परमार जयंती के बहाने कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है।

हालांकि, कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है कि चुनाव से कार्यक्रम का कोई लेना देना नहीं है। पार्टी अब हर साल हिमाचल निर्माता की जयंती उनके जन्म स्थल पर ही आयोजित करेंगी।

प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि आज पार्टी ने हिमाचल बचाओ अभियान की भी शुरुआत की है क्योंकि प्रदेश बीजेपी के हाथों में सुरक्षित नहीं है।

वहीं, कार्यक्रम को लेकर सवाल यह कि सिर्फ इस बार कांग्रेस को डॉ. परमार की याद क्यों आई… जब चुनाव बिल्कुल नजदीक है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी रणनीति के मुताबिक इस कार्यक्रम को आयोजित नहीं कर पाई क्योंकि कार्यक्रम में तय योजना के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और मुकेश अग्निहोत्री नहीं पहुंच पाए। जिसे लेकर पार्टी के समर्थकों में भी निराशा देखने को मिली। हालांकि, कार्यक्रम में पार्टी के बड़े नेता विद्या स्टोक्स ,कौल सिंह ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, गंगूराम मुसाफिर, पवन काजल और विनय कुमार मौजूद रहे। इस दौरान हिमाचल निर्माता के पैतृक गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमें हिमाचली नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने अपनी प्रस्तुति देकर खूब समां बांधा।

कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी उपचुनाव को लेकर अभी से गंभीर होती नजर आ रही है। हालांकि चुनाव में अभी काफी समय है ऐसे में देखना होगा कि उपचुनाव के चुनाव प्रचार को लेकर कौन सी पार्टी आगे बढ़ती है और कौन इस सीट पर जीत दर्ज करती है। आपको बता दें कि पछाद निर्वाचन क्षेत्र के बीजेपी विधायक सुरेश कश्यप के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली चल रही है ऐसे में यहां उपचुनाव का होना तय है।

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

35 mins ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

39 mins ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

42 mins ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

47 mins ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

55 mins ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

16 hours ago