हिमाचल

डॉ. YS परमार को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, हिमाचल बनाने में रहा बहुत बड़ा योगदान

हिमाचल निर्माता डॉ वाई एस परमार के 116 वीं जन्म जयंती पर प्रदेश भर में उन्हें याद किया जा रहा है. राजीव भवन शिमला में भी कांग्रेस पार्टी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन सहित कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि डॉ वाईएस परमार हिमाचल बनाने में बहुत बड़ा योगदान रहा है. वाईएस परमार को हिमाचल निर्माता के रूप में जाना जाता है. उन्होंने बहुत लंबे समय तक हिमाचल की सेवा की है जब हिमाचल प्रदेश को एक अलग राज्य बनाने की बात आई तब उस वक्त कई लोग विरोध कर रहे थे और नहीं चाहते थे कि हिमाचल प्रदेश का गठन हो.

ऐसे में डॉक्टर परमार ने इस मुद्दे पर स्टैंड लिया और हिमाचल प्रदेश को उन्होंने बनाया. वह आज भी हर दिल में बसते हैं और सभी उनको हिमाचल प्रदेश के निर्माता के रूप में जानते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि हम आभारी हैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जब 1971 में आकर उन्होंने हिमाचल प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा दिया. इस पहाड़ी क्षेत्र को महत्वपूर्ण योगदान कांग्रेस पार्टी द्वारा दिया गया है और हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह उनकी जयंती मनाई जा रही है.

Neha

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

12 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

12 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

12 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

12 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

14 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

15 hours ago