Categories: हिमाचल

प्रदेश में लव जिहाद, धर्मांतरण और गौ हत्या के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि : विश्व हिंदू परिषद

विश्व हिंदू परिषद ने हिमाचल प्रदेश में लव जिहाद, धर्मांतरण, लैंड जिहाद और गौ हत्या के बढ़ रहे मामलों को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विश्व हिंदू का कहना है कि सरकार से बार-बार मामले उठाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। नतीजन कोरोना काल में भी लव जेहाद ,धर्मांतरण और गौ हत्या के मामले बढ़े हैं।

प्रदेश में धर्म की स्वतंत्रता अधिनियम 2019 को विधानसभा में पारित किया गया। लेकिन इसका उपयोग सरकार नहीं कर रही है। गौ सेवा आयोग का सरकार ने गठन किया जिसके सामने विश्व हिंदू परिषद ने अपनी बातें रखी है। जिस पर सैद्धान्तिक सहमति आयोग ने जताई है। लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विश्व हिंदू परिषद 29 से 5 अक्टूबर तक सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए प्रदेश भर में डीसी के माध्यम ज्ञापन भेजने का कार्यक्रम बनाया है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष लेख राज राणा ने कहा कि लव जिहाद, धर्मांतरण और गौ हत्या के मामलों में लगातार हिमाचल प्रदेश में वृद्धि हो रही हैं। लॉक डाउन के समय में भी लव जिहाद के दो मामले शिमला के सामने आए हैं जिसे छोटा शिमला में मामला दर्ज किया गया है। लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ईसाई मुस्लिम की तुष्टिकरण की नीति सरकार चला रही है।

प्रदेश में लैंड जेहाद चल रहा है। हिंदुओ की जमीन पर कब्जा करके मस्जिद और मजारों का निर्माण कार्य शुरू किया गया। चंबा के तीसा में गौ तस्करी की जा रही है। मंडी में भी लव जिहाद और लैंड जेहाद के मामले सामने आए हैं और ज़मीन पर कब्जा करके मस्जिद का निर्माण कार्य हो रहा है।

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

2 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

3 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

4 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

4 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

5 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 hours ago