Categories: हिमाचल

प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, मंडी में 5 डॉक्टरों समेत 45 नए मामले संक्रमित

प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। मंडी में भी कोरोना संक्रमण के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। पांच दिनों में यहां 200 से अधिक मामले आ चुके हैं। शुक्रवार को पांच डॉक्टरों, फर्मेंटा बायोटेक के 13 औऱ एनएचपीसी के 3 कर्मियों समेत 45 मामले आए हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 275 तक पहुंच गया है।

पांच डॉक्टरों में तीन क्षेत्रीय अस्पताल मंडी, एक कोटली और एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिवालसर में कार्यरत है। पांच डॉक्टरों के एक साथ कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। एक डॉक्टर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी के कार्यालय में बतौर नोडल अधिकारी सेवा दे रहा था। कार्यालय और ओपीडी को 48 घंटे के लिए एहितयात के तौर पर बंद कर दिया है। पांच डाक्टरों की सैंपल लेने में ड्यूटी लगी हुई थी। इनमें एक महिला चिकित्सक भी है।

वहीं, सराज हलके के बालीचौकी में पहली बार कोरोना के दो मामले सामने हैं। दोनों अन्य राज्यों से आए हैं। टकोली की फर्मेंटा बायोटेक में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 13 और कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीन दिनों में 60 कर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। टकोली में पांच और लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। एनएचपीसी के तीन कर्मी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

नगर परिषद सुंदरनगर के चत्तरोखड़ी में दो, बलद्वाड़ा में दो, कोटली क्षेत्र में तीन, सरकाघाट औऱ करसोग हलके में 3-3 मामले आए हैं। मंडी शहर के टारना व समखेतर में कोरोना संक्रमण का एक एक मामला आया है। इसके अलावा तीन लोगों की पहली फॉओअप रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एक जोगेंद्रनगर अस्पताल का कर्मी और दो बिलासपुर के रहने वाले हैं।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago