Categories: हिमाचल

कोरोना: हिमाचल में एक साल के लिए बैन हुए चबाने वाले तंबाकू उत्पाद, IGMC शिमला में OPD शुरू

<p>वैश्विक महामारी कोरोना के चलते सरकार द्वारा समय-समय पर नियामक, प्रतिबंधक एवं अन्य आदेश और अधिनियम जारी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल&nbsp; सरकार ने प्रदेश में धुंआ रहित तंबाकू उत्पाद जैसे गुटका, पान मसाला, सुपारी सहित इससे संबंधित अन्य चबाए जाने वाले पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं वितरण पर एक साल के लिए बैन लगा दिया है।</p>

<p>इस बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान ने बाताया कि COVID-19 महामारी के दौरान उक्त धुंआ रहित तंबाकू उत्पादों और अन्य तंबाकू पदार्थों के प्रयोग पर अथवा सामान्य रूप से भी सार्वजनिक स्थानों पर थूकना तत्काल प्रभाव से निषेध कर दिया गया है। इन आदेशों की अवहेलना करने वालों पर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।</p>

<p>आरडी धीमान ने बताया कि IGMC शिमला में लॉकडाउन अवधि के दौरान सभी विभागों की आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे पूरी तरह जारी हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए IGMC शिमला में सामान्य बहिरंग विभागों (OPD) को सीमित रूप से शुरू करने का फैसला लिया गया है। ताकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से आने वाले रोगी विशेषज्ञ चिकित्सीय परामर्श सुगमता से ले सकें। अस्पताल प्रशासन को सामाजिक दूरी बनाए रखने और जारी दिशानिर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।</p>

<p>उन्होंने बताया कि आज प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण के संदिग्ध 115 लोगों के सैंपल जाचे गए हैं। इनमें से 23 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 92 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। प्रदेश में अब तक 1426 लोगों की जांच की जा चुकि है जिसमें 33 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रदेश में 5875 लोगों को निगरानी में रखा गया है, इसमें से 4036 लोगों ने 28 दिनों की निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और वे सभी स्वस्थ हैं। मौदूदा समय में 1839 लोग निगरानी में चल रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

10 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

10 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

11 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

11 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

13 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

14 hours ago