Follow Us:

कांगड़ाः डेंटल विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में मचा हड़कंप

मृत्युंजय पुरी |

कोरोना महामारी इतनी बढ़ती जा रही है की लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शाहपुर अस्पताल का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को तमाम ओपीडी बंद रही। इस दौरान मरीजो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरे अस्पताल को सैनिटाइज किया गया औऱ करीब 57  चिकित्सकों औऱ अन्य कर्मचारियों के कोविड-19 के टेस्ट लिए गए। यहां बता दें कि रविवार को डेंटल विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार सुबह केवल एमरजेंसी सर्विस ही दी गई।