<p>कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच कारोना पॉजिटिव के सेन्टर से भाग जाने का मामला सामने आया। मशोबरा के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। जिससे प्रशासनिक महकमे और आम लोगों में हड़कंप मच गया है। ढली पुलिस ने आरोपी के विरूद्व 188, 269 व 270 धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ़्त में लेने के प्रयास किए जा रहे हैं।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(6529).jpeg” style=”height:100px; width:802px” /></p>
<p>पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक फरार कोरोना मरीज कोविड केयर सेंटर के कमरा (नंबर 107) में रखा गया था। वह जम्मु-कश्मीर का रहने वाला है और सेब का लदानी है। सेब सीजन के लिए वह शिमला आया था। यहां आने पर 17 जुलाई को उसका कोविड टैस्ट लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई थी। उसका कोविड केयर सेंटर में ईलाज चल रहा था इसी बीच उसका वहां से भाग जाना कई सवाल खड़ा कर रहा है।</p>
<p> </p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…