Follow Us:

प्रदेश में बढ़ रहा कोरोना का कहर, कांगड़ा में 6 साल की बच्ची सहित 3 कोरोना पॉजिटिव

मृत्युंजय पुरी |

कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, कांगड़ा में कोरोना के नए मामले सामने आए है। पहला मामला निवासी जिया पालमपुर का 49 वर्षीय आर्मी जवान पॉजिटिव पाया गया है। यह 19 जुलाई को केरला से आया है और जोनल अस्पताल धर्मशाला में भर्ती है। दूसरा मामला 31 वर्षीय महिला और उसकी 6 साल की बेटी भी पॉजिटिव पाई गई है। इन दोनों को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया दया है। यह सीएसआईआर पालमपुर निवासी है। यह दोनों पहले पॉजिटिव आए मामले का संपर्क में आई है। वहीं, सीएसआईआर पालमपुर में काम करने वाला 58 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिॉटिव पाया गया है। यह भी पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में था। इसे धर्मशाला शिफ्ट किया गया है।

बाहरी राज्य के एम्स में कार्य कर रहे 11 मजदूर कोरोना पॉजिटिव

जिला बिलासपुर के एम्स के निर्माण कार्य में काम कर रहे 11 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी बिहार राज्य से संबंध रखते हैं जो एम्स में मजदूरी का कार्य कर रहे थे। इन सभी मजदूरों की उम्र 21 साल से लेकर 38 साल के बीच है। उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने बताया कि जिला बिलासपुर के एम्स निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे 11 लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिन्हें कोविड आयुर्वेदिक अस्पताल चांदपुर लाया जा रहा है।

दीक्षा बैंस, ऊना—-

ऊना में निकले 2 कोरोना पॉजिटिव
ऊना में कोविड जांच को भेजे गए सैंपल्स में से 2 कोरोना पॉजिटिव मामले आये है। जबकि 28 सैंपल नेगेटिव पाए गए है। वहीं 11 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल में से 07 पॉजिटिव रहे है और 4 नेगेटिव पाए गए है। पहला पॉजिटिव मामला अंब उपमंडल के गांव डूहल भंगवाला का 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है यह UAE से लौटा था और यह संस्थागत क्वारनेटिन है। दूसरा पॉजिटिव भी उपमंडल अंब के मुबारिकपुर का 56वर्षीय बीएसएफ का जवान पॉजिटिव पाया गया है यह सिलीगुड़ी बंगाल से लौटा था यह घर पर क्वारनेटिन है। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 190 हो गई है जिसमें से 135 रिकवर और 55 एक्टिव केस है। वहीं माइग्रेटेड इन के भी 14 मामले आ चुके है जिसमें से 05 रिकवर और 09 एक्टिव केस है