Follow Us:

कोरोना वायरस से हिमाचल में हड़कंप, अलर्ट जारी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज आने के बाद प्रदेश सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।  प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ कोरोना वायरस को लेकर वीडियो कांफ्रेंस की। इसके बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने जिलों के उपायुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल के सीमांत क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य जांच करने को कहा गया है। हिमाचल आने वाली हर व्यक्ति की पहचान की जाएगी।

हिमाचल में अब तक विदेशों से 215 के करीब लोग पहुंचे हैं। नेपाल में वायरस से पीड़ित मामले आने के बाद सरकार चौकस हो गई है। कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज आने के बाद हिमाचल में हड़कंप मचा है। लोगों ने मास्क लगाने शुरू कर दिए हैं। भीड़भाड़ जैसे क्षेत्रों में लोगों ने जाना बंद कर दिया है। पर्यटकों से भी लोग दूरी बना रहे हैं।