Categories: हिमाचल

कोरोना का फेस्टिवल सीजन पर असर, इस बार दीपावली के लिए पहले जैसे खरीददारी नहीं

<p>दीपावली के लिए मात्र दो चार दिन शेष होने के बावजूद इस बार कोरोना महामारी के चलते बाजारों में पहले जैसे खरीददार नहीं है। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में हांलांकि सामान्य से ज्यादा भीड़ भाड़ देखी गई, मगर दुकानदारों की मानें तो भीड़ में खरीदार कम है। स्कूल-कॉलेज खुलना और विभिन्न सरकारी कार्यों से लोगों का यहां पंहुचना यहां चहल-पहल का मुख्य कारण बताया गया।</p>

<p>वहीं, अपनी लोक संस्कृति और परम्पराओं के संरक्षण के लिए मशहूर जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में सदियों से दिवाली का त्योहार लगभग सप्ताह भर हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चौदश, अंवास, पोड़ोई, दूज, तीज, चौथ और पंचमी आदि के नाम से यह पर्व मनाया जाता है। इस दौरान सांस्कृतिक संध्याओं का दौर चलता है। गत वर्ष तक हांलांकि लोग एक महीने पहले से ही दिवाली की तैयारियों में जुट जाते थे, मगर इस वर्ष पहले जैसा जोश नजर नहीं आ रहा है।</p>

<p>वैश्विक कोरोना महामारी ने दीपावली का उत्साह पहले से कम कर दिया है। क्षेत्र में इस बार सांस्कृतिक संध्याओं में पहले की तरह हिमाचल के ख्यातिप्राप्त कलाकारों को बुलाने की संभावना भी कम है। बहरहाल इस साल जहां कोरोनावायरस क्षेत्र में बैसाख मास में होने वाले बीशु मेलों को निगल गया, वहीं अब दिवाली को लेकर भी बाजारों और आम लोगों में मायूसी देखी जा रही है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(7615).jpeg” style=”height:90px; width:743px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

5 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

5 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

7 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

8 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

9 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

9 hours ago