<p>हिमाचल पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े में जगह-जगह डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार करलियागया है। सभी आठ पुलिस कर्मियों को बुधवार को पालमपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है।</p>
<p>बता दें कि पुलिस की ओर से गठित एसआईटी की टीम ने अलग-अलग जगहों पर नौकरी कर रहे इन आठ पुलिस जवानों को गिरफ्तार किया था। इनमें से छह के खिलाफ भवारना और दो के खिलाफ पालमपुर में मामला दर्ज था।</p>
<p>पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे इन जवानों को पुलिस ने बनगढ़, जंगलबैरी और सकोह बटालियन से गिरफ्तार किया है। पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड बिक्रम ने फर्जी तरीके से इन जवानों की लिखित परीक्षा पास करवाई थी। इसके बाद ये पुलिस जवान फर्जी तरीके से पुलिस में भर्ती हो गए थे।</p>
<p>वहीं, एसएसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आठ पुलिस कर्मियों को कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।</p>
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…
विपल्व सकलानी English medium education in Himachal; हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का…
Kevin Pietersen India visit; इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों…
Panchakarma treatment Hamirpur: हमीरपुर के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में अब वर्ष भर पंचकर्म पद्धति से…
Nadoun tourism development: हिमाचल प्रदेश का नादौन कस्बा, जो शिमला-मटौर फोरलेन नेशनल हाईवे और अटारी-हमीरपुर-मंडी…
Himachal education reforms: हिमाचल प्रदेश में शिक्षा सुधार के तहत अब दो किलोमीटर से…