<p>प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट लगातर बढ़ रहा है। प्रदेश में अब 843 एक्टिव केस बचे हैं। वहीं, कोरोना के संक्रमित मामलों में भी कमी आने लगी है। सोमवार शाम तक प्रदेश में 30 नए मामले सामने आए हैं, जबकि आज 156 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई है। इन दो मौत के साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 949 हो गई है।</p>
<p>आज आए मामलों में हमीरपुर से 15, कांगड़ा 6, लाहौल-स्पीति 1, मंडी 4, शिमला 1 और सिरमौर से 3 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 56 हजार 482 हो गया है। इसमें से 54 हजार 642 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। बता दें कि सोमवार को प्रदेश में 807 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 423 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं जबकि 9 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी 375 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। </p>
स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…