Follow Us:

Covid19: प्रदेश में शाम 5 बजे तक आए 4 नए मामले, 3 कांगड़ा और 1 मंडी से

|

प्रदेश में शाम 5 बजे तक कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं जबकि 3 लोग आज स्वस्थ भी हुए हैं। आज आए इन 4 मामलों में से 3 मामले जिला कांगड़ा और 1 मामला मंडी से सामने आया है। इन 4 नए मामलों के साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1217 हो गई है। इसमें से 267 केस एक्टि हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

कांगड़ा में सामने आए 3 मामलों में नोएडा से लौटे पिता-पुत्र (उम्र 53 और 21 साल) संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली से लौटा 32 वर्षिय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह सभी आलमपुर में क्वारंटाइन थे। इन तीनों को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है।

देखें कोरोना का जिलेवार आंकड़ा-