Follow Us:

Covid 19: प्रदेश में शाम तक आए 90 मामले, आज 40 हुए स्वस्थ

पी. चंद शिमला |

प्रदेश में शाम तक कोरोना के 90 मामले सामने आए हैं। जबकि आज 40 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। आज आए मामलों में चंबा से 33, कांगड़ा 4, कुल्लू 3, मंडी 12, शिमला 3, सिरमौर 32, और सोलन से 3 मामले सामने आए हैं। इनमें से 53 मामले कल के पैंडिग सैंपलों से पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6705 हो गई है। इसमें से 1757 मामले एक्टिव हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि आज 2016 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। जिसमें से 460 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 37 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी 1519 की रिपोर्ट आने बाकि है।