प्रदेश में कोरोना का कहर अब थमता नजर आ रहा है। जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में कोरोना के नए मामलों से साथ साथ मौत के आंकड़ों में भी कमी आने लगी है। सोमवार दोपहर तक प्रदेश में कोरोना के 94 नए मामले सामने आए हैं जबकि आज 1987 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं। वहीं, प्रदेश में दोपहर तक कोरोना से 6 लोगों की मौत हुई है। इन 6 मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 3117 हो गया है।
वहीं, आज आए मामलों में चंबा से 9, कांगड़ा 5, शिमला 2, सिरमौर 51 और ऊना से 27 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 189559 हो गया है। इसमें से 13040 मामले अभी एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 173380 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं जबकि 3117 लोगों की कोरोना से दुखद मौत हो चुकी है।
बता दें कि सोमवार दोपहर तक प्रदेश में कोरोना के 1291 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 387 नेगेटिव पाए गए हैं जबकि 9 पॉजिटिव आए हैं। अभी 895 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।



