हिमाचल प्रदेश में कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। रोजाना कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी प्रदेश में कोरोना से 9 मरीजों की मौत हुई है। इसमें से 2 मौत हमीरपुर, 5 मौत कांगड़ा, 1 किन्नौर और एक मौत मंडी जिला में हुई है। इन 9 मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3795 हो गया है।
वहीं, प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 123 नए मामले सामने आए हैं जबकि आज 137 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं। इन 123 नए मामलों के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 225712 हो गया है। इसमें से 1100 मामले अभी एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 220800 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं।
बता दें कि शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 6493 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 6354 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं जबकि 116 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। अभी 23 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…